jamshedpur sports news : दिवाकर व अजय की सधी हुई गेंदबाजी से पायोनियर सीसी जीता

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 18 Apr 2026 8:06 PM

विज्ञापन

कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससी ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने यंग ब्वॉयज को 26 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससी ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में पायोनियर क्रिकेट क्लब की टीम ने यंग ब्वॉयज को 26 रन से मात दी. पायोनियर सीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन बनाए. समीर ने 55 रनों की पारी खेली. दिवाकर झा ने 38 रनों का योगदान दिया. यंग ब्वॉयज की ओर से जुनैद अशरफ ने चार व चंदन मुखी ने दो विकेट लिये. जवाब में यंग ब्वॉयज की टीम 16.5 ओवर में 113 रन पर सिमट गयी. सुप्रियो चक्रवर्ती ने 29 व मो अकरम ने 23 रनों की पारी खेली. पायोनियर की ओर से दिवाकर झा ने चार ओवर ने 23 रन देकर चार विकेट लिये. वहीं, अजय सोनू टी ने 3.5 ओवर में 20 रन खर्च करके तीन विकेट चटकाये. दिवाकर झा प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola