Jsca A Division Cricket League: स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 13 रन से जीती
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 18 Dec 2025 11:20 PM
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में गुरुवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में मॉर्डन क्रिकेट क्लब को 13 रन से हराया.
जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में गुरुवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में मॉर्डन क्रिकेट क्लब को 13 रन से हराया. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.3 ओवर में दस विकेट पर 229 रन बनाए. सूरज सिंह ने 81 व नरेंद्र देव ने 53 रनों की पारी खेली. मॉर्डन क्रिकेट क्लब की ओर से सौमाशीष चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिये. जवाब में एमसीसी की टीम 45 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 216 रन ही बना सकी. रोहित नायक ने 62 व शुभम वर्मा ने 47 रन बनाए. नरेंद्र देव व अंशु कुमार को तीन-तीन विकेट मिला. सूरज कुमार सिंह प्लेयर ऑफ द मैच बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










