Jharkhand state snooker and billiards championship : जमशेदपुर के अनिश पारिख ने जीता दोहरा खिताब

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 22 Dec 2025 9:07 PM

विज्ञापन

झारखंड स्टेट बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से यूनाइटेड क्लब में आयोजित वार्षिक स्टेट रैंकिंग बिलियर्ड्स एंड स्नूकर टूर्नामेंट में सोमवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से यूनाइटेड क्लब में आयोजित वार्षिक स्टेट रैंकिंग बिलियर्ड्स एंड स्नूकर टूर्नामेंट में सोमवार को संपन्न हो गया. इस प्रतियोगिता में राज्य भर के कुल 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. बिलियर्ड्स प्रतियोगिता में जमशेदपुर के अनिश पारिख विजेता व सुशांत सिन्हा उपविजेता बने. रांची के नीरज सिंह तीसरे व जमशेदपुर के एंसेथ परेरा चौथे स्थान पर रहे. जूनियर स्नूकर प्रतियोगिता में हजारीबाग के अनिश राज चैंपियन बने. रांची के अभिनव तमांग उपविजेता रहे. सीनियर स्नूकर प्रतियोगिता में जमशेदपुर के अनिश पारिख ने खिताब हासिल किया. सुशांत सिन्हा उपविजेता रहे. रांची के प्रतीक लाल व शुभम गुप्ता क्रमश: तीसरे व चौथे स्थान पर रहे. सभी वर्गों के टॉप चार खिलाड़ी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा. सोमवार को यूनाइटेड क्लब में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रंजन कुमार सिंह (टाटा स्टील, गम्हरिया), डॉ आसिफ, अतुल टांक, आयुष शर्मा, सुभाष चंद्रा, पीयूष मेहता व कमलेश कुमार मौजूद थे. वहीं, सुष्मा गौतम झारखंड की पहली महिला स्नूकर खिलाड़ी बन गयीं है, जो सीनियर नेशनल के लिए पात्रता हासिल की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola