ePaper

झारखंड सीनियर महिला टीम की लगातार चौथी जीत

Updated at : 24 Oct 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सीनियर महिला टीम की लगातार चौथी जीत

T-20 CRICKET : सूरत में खेले जा रहे सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने गुरुवार को नागालैंड को 66 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. सूरत में खेले जा रहे सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एक मैच में झारखंड की टीम ने गुरुवार को नागालैंड को 66 रन से मात दी. झारखंड की यह लगातार चौथी जीत है. झारखंड की टीम चार मैचों में 16 अंक अर्जित करते हुए ग्रुप-सी अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है. इस मैच में झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकट पर 148 रन बनाये. शशि ने 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली. कप्तान रश्मि गुड़िया ने 39 रनों का योगदान दिया. नागालैंड की लिमाटोला ने दो विकेट चटकाये. जवाब में नागालैंड की 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 82 रन ही बना सकी. झारखंड की ओर से ममता पासवान व नेहा कुमारी साव ने दो-दो विकेट लिये. झारखंड का अगला मैच 26 अक्तूबर को बंगाल के खिलाफ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola