ePaper

Jharkhand News: करम पर्व पर पीएम मोदी झारखंड समेत देश को देंगे 11 वंदे भारत की सौगात

Updated at : 11 Sep 2024 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: करम पर्व पर पीएम मोदी झारखंड समेत देश को देंगे 11 वंदे भारत की सौगात

Jharkhand News: झारखंड के सबसे बड़े पर्वों में एक करम पर्व पर पीएम मोदी झारखंड समेत देश को 11 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे. वह करम महोत्सव में भी शामिल होंगे.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले जमशेदपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार करम पर्व मनाएंगे. लौहनगरी के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से पीएम मोदी के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. पीएम मोदी करम महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. साथ ही यहां से देश को 11 वंदे भारत की सौगात भी देंगे.

बंगाल और ओडिशा से भी कुड़मी समाज के लोग आएंगे

बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य करम महोत्सव में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा से भी कुड़मी समाज के लोग शामिल होंगे. कुड़मी सेना ने कहा है कि 15 सितंबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच प्रकृति की उपासना का महापर्व करम मनाया जायेगा.

करम महोत्सव का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे

कहा कि महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री झारखंड के लोगों को संबोधित भी करेंगे. कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार को भी आमंत्रित किया गया है.

कुड़मी समाज के लोगों में दिख रहा जबर्दस्त उत्साह

कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो व महासचिव अरविंद कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में झारखंड, बंगाल, ओडिशा से भी कुड़मी समाज के लोग हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम को लेकर झारखंड समेत तीनों राज्यों के कुड़मी समाज के लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है.

बिहार और बंगाल के मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे

दोनों नेताओं ने बताया कि करम महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, पश्चिम बंगाल के कुटीर उद्योग मंत्री श्रीकांत महतो, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, ओड़िशा के राज्यसभा सांसद ममता महंता समेत कई लोग शामिल रहेंगे.

फल के 10 हजार पौधे बांटे जायेंगे

कुड़मी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंद्र महतो ने बताया कि कार्यक्रम में आनेवाले सभी लोगों के बीच 10 हजार फल के पौधे बांटे जाएंगे. इसमें शामिल होने वाले समाज के तमाम लोगों से पारंपरिक पीली ड्रेस में आने की अपील की गयी है. करम महोत्सव में झारखंड, बंगाल व ओडिशा से करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है.

बिंदु महंता की टीम देगी झुमुर गीत की प्रस्तुति

करम महोत्सव में वन पर्यावरण, समाज व संस्कृति को बचाने का संकल्प लिया जायेगा. इस दौरान ओडिशा की बिंदु महंता व टीम द्वारा झुमुर गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुत दी जाएगी. महोत्सव में कुड़मी समाज के 5 चिकित्सकों को कुड़मी रत्न से सम्मानित किया जायेगा. इसके साथ समाज के उत्थान व प्रगति में लगातार कार्य कर रहे 25 लोगों को भी विशेष सम्मान दिया जायेगा.

Also Read

PM Modi Jamshedpur Visit: पीएम मोदी के दौरे को लेकर टाटानगर स्टेशन की सुरक्षा आज से एसपीजी के हवाले

प्रधानमंत्री मोदी से पहले जमशेदपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बताया झारखंड में कौन होगा सीएम फेस

झारखंड को 2 वंदे भारत की सौगात देंगे पीएम मोदी, बैद्यनाथधाम से जुड़ा काशी विश्वनाथ

प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को आएंगे झारखंड, टाटानगर स्टेशन से 21,000 करोड़ की देंगे सौगात

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola