झारखंड को 2 वंदे भारत की सौगात देंगे पीएम मोदी, बैद्यनाथधाम से जुड़ा काशी विश्वनाथ

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
Vande Bharat Train: प्रधाननमंत्री मोदी झारखंड को 2 वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं. इसके साथ ही बाबा बैद्यनाथ और काशी विश्वनाथ आपस में जुड़ जाएंगे.
Table of Contents
Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड को एक साथ 2-2 वंदे भारत की सौगात देंगे. इसके साथ ही बैद्यनाथधाम और काशी विश्वनाथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ जाएंगे. बाबा विश्वनाथ के दर से लोग सीधे बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकिनाथ के दर्शन करने इस अत्याधुनिक ट्रेन से आ सकेंगे.
15 सितंबर को पीएम मोदी 2 वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी
15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर से संताल परगना को 2 वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देंगे. पीएम मोदी टाटानगर से बैद्यनाथधाम-काशी विश्वनाथ व दुमका-रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय ने बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ व दुमका-रांची वंदे भारत ट्रेन की मंजूरी दी है.
बैद्यनाथधाम-काशी विश्वनाथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट व समय
वंदे भारत ट्रेन बैद्यनाथधाम स्टेशन से खुलेगी और गया होते हुए वाराणसी तक जायेगी. वंदे भारत दोपहर 3:15 बजे बैद्यनाथधाम स्टेशन से खुलेगी व जसीडीह, झाझा, नवादा होते हुए शाम 7:10 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी व गया से दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए रात 10:20 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी.
वाराणसी से सुबह 6:20 बजे खुलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
वाराणसी से यह ट्रेन सुबह 6:20 बजे खुलेगी और सुबह 9:10 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी. दोपहर 13:30 बजे बैद्यनाथधाम स्टेशन पहुंच जायेगी. इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से देवघर में बाबा बैद्यनाथ व गया में विष्णु पद मंदिर व वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा हो जायेगी.
न्यू गिरिडीह स्टेशन होकर चलेगी दुमका-रांची वंदेभारत
प्रस्तावित दुमका-रांची वंदे भारत ट्रेन देवघर व मधुपुर से न्यू गिरिडीह स्टेशन होते हुए जमुआ, राजधनवार, कोडरमा, बरही व हजारीबाग होते हुए रांची जायेगी. इस ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी हो जायेगी. इस ट्रेन के साथ जसीडीह से होकर गुजरने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन हो जायेगी.
भागलपुर-हावड़ा वाया हंसडीहा वंदे भारत का सांसद ने दिया प्रस्ताव
गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने 2 सितंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भागलपुर-हावड़ा वाया हंसडीहा व दुमका वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का प्रस्ताव दिया है. सांसद डॉ दुबे ने रेल मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि दुमका झारखंड की उपराजधानी है. नोनीहाट संताल परगना का पारंपरिक राजधानी रह चुका है.
गोड्डा व बांका जिले का सेंटर प्वाइंट है हंसडीहा स्टेशन
उन्होंने यह भी कहा है कि हंसडीहा स्टेशन गोड्डा व बांका जिले के सेंटर प्वाइंट में है. इससे दोनों जिले के यात्रियों को सुविधा होगी. जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस में सीटें अक्सर फुल रहती हैं. हंसडीहा व दुमका होकर वंदे भारत का परिचालन होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
चार महीने बंद रहेगा जसीडीह-बैद्यनाथधाम रेल मार्ग
15 सितंबर को बैद्यनाथधाम स्टेशन से काशी विश्वनाथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू होने के 15 दिनों बाद जसीडीह-बैद्यनाथधाम रेल मार्ग को 4 महीने के लिए बंद कर दिया जायेगा. इस रेल मार्ग में रोहिणी बाइपास का काम चालू होने की वजह से 4 महीने का ब्लॉक होगा. इस बीच, वंदे भारत ट्रेन देवघर स्टेशन से खुलेगी. 4 महीने के बाद रोहिणी बाइपास चालू होने के बाद दोबारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बैद्यनाथधाम स्टेशन से खुलने लगेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बैद्यनाथधाम से विश्वनाथधाम वाया गया वंदेभारत के साथ दुमका-रांची वंदे भारत को हरी झंडी दिखायेंगे. दुमका-रांची वंदे भारत मधुपुर से न्यू गिरिडीह स्टेशन होकर चलेगी. इसके साथ ही भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत वाया हंसडीहा, नोनीहाट व दुमका परिचालन का प्रस्ताव रेल मंत्री को दिया गया है. बैद्यनाथधाम से काशी विश्वनाथ वंदे भारत की शुरुआत को लेकर देवघर में 14 सितंबर से जश्न मनेगा. हजारों स्कूली बच्चे भारत के झंडे के साथ ऑनलाइन उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री का बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन पर स्वागत करेंगे. बच्चे बैद्यनाथधाम से जसीडीह तक वंदे भारत ट्रेन में सफर भी करेंगे.
डॉ निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा
Also Read
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




