Jamshedpur News : जमशेदपुर, रांची और धनबाद में होगी जैट की परीक्षा
Updated at : 02 Jan 2026 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
विज्ञापन
देश के 108 शहरों में बना परीक्षा केंद्र, 1.30 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Jamshedpur News :
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. जैट 2026 की परीक्षा 4 जनवरी 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जायेगी. जानकारी के अनुसार इस बार इस परीक्षा के लिए देश में कुल 108 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. झारखंड के तीन शहरों में भी परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें जमशेदपुर, रांची और धनबाद शामिल है. वहीं, आसपास में राउरकेला, कोलकाता, आसनसोल, पटना, बालासोर, भागलपुर, भुवनेश्वर, कटक, दरभंगा, ढ़ेंकेनाल, मुजफ्फरपुर और संबलपुर में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. मुख्य रूप से उन्हीं शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां टीसीएस की ओर से ऑनलाइन परीक्षा लेने की सुविधा मौजूद है. इस परीक्षा में 1.30 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. हालांकि, इसे लेकर जैट आयोजन समिति ने अधिकृत रूप से किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है. इस परीक्षा में मुख्य रूप से चार सेक्शन होंगे. वर्बल एंड लॉजिकल एबिलिटी, डिसीजन मेकिंग, क्वांटिटेटिव एबिलिटी एंड डेटा इंटरप्रिटेशन और जनरल नॉलेज से संबंधित सवाल पूछे जायेंगे. लिखित परीक्षा के बाद जीडी-पीआइ होगी. अंतिम रूप से तीनों के अंक के आधार पर एडमिशन होगा. यह परीक्षा जेवियर एसोसिएशन ऑफ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स (एक्सएएमआइ) की ओर से एक्सएलआरआइ जमशेदपुर द्वारा संचालित की जाती है. जैट स्कोर एक्सएलआरआइ सहित देश के 160 से अधिक प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए स्वीकार किया जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




