Jamshedpur News : कपाली में चाकू मारकर युवक की हत्या, दोस्त ने बताया कैसे बुलाकर घोंपा चाकू

Updated at : 28 Jan 2025 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : कपाली में चाकू मारकर युवक की हत्या, दोस्त ने बताया कैसे बुलाकर घोंपा चाकू

Jamshedpur News : कपाली ओपी अंतर्गत रामू होटल के पास मंगलवार को चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान कपाली गौसनगर निवासी शब्बीर आलम (22 वर्ष) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

फोन पर हुई थी गाली-गलौज, आरोपियों ने बुलाकर शब्बीर को मारा चाकू

Jamshedpur News :

कपाली ओपी अंतर्गत रामू होटल के पास मंगलवार को चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान कपाली गौसनगर निवासी शब्बीर आलम (22 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक शब्बीर आलम के साथी आर्यन खान ने बताया कि शब्बीर का मंगलवार की सुबह फोन पर सन्नू के साथ गाली-गलौज हुआ था. जिसके बाद उसने शब्बीर को रामू होटल के पास बुलाया. हमलोग रामू होटल पहुंचे तो अचानक उनलोगों ने चाकू से शब्बीर पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गये. घायल अवस्था में हमलोग शब्बीर को स्थानीय नर्सिंग होम ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शब्बीर को एमजीएम अस्पताल ले गये, वहां भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. हमलावरों में सन्नू,अफरीदी समेत चार-पांच युवक शामिल थे. आर्यन ने बताया कि हमलावर अपराधी चरित्र के हैं. पिछले दिनों पुराना टीओपी चैक के पास एक फोटो कॉपी की दुकान में इन्हीं युवकों ने मारपीट की थी. मृतक शब्बीर साकची में कपड़ा दुकान में काम करता था.

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जानकारी मिलने पर मृतक के घरवाले पहुंचे और हमलावर की गिरफ्तारी का मांग करने लगे. सूचना मिलने पर कपाली ओपी की पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था. मोबाइल पर दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई थी. जिसके बाद युवक ने चाकू से हमला कर शब्बीर की हत्या कर दी. मामले की जांच की जा रही है. आरोपी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola