Grassroot day : जेएफसी ने मनाया एएफसी ग्रासरूट डे, 200 युवा फुटबॉलरों ने लिया हिस्सा
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की ओर से शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एएफसी ग्रासरूट डे मनाया गया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की ओर से शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एएफसी ग्रासरूट डे मनाया गया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सॉकर स्कूलों के कुल 200 युवा फुटबॉलरों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान अंडर-14 बैच के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. वहीं, अंडर-5 व अंडर-12 आयु वर्ग के बच्चों के बीच कई फन स्पोर्ट्स व क्विज का भी आयोजन हुआ. एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन (एएफसी) और ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) के पहले पर पूरे एशिया में फुटबॉल को विकसित करने के उद्देश्य से ग्रासरूट डे मनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










