Jamshedpur News : धातकीडीह में युवक ने की आत्महत्या

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : धातकीडीह हरिजन बस्ती में मंगलवार की सुबह अमित मुखी (20 वर्ष) ने दुपट्टा के सहारे अपने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

धातकीडीह हरिजन बस्ती में मंगलवार की सुबह अमित मुखी (20 वर्ष) ने दुपट्टा के सहारे अपने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घरवालों ने सुबह करीब 11 बजे अमित को फंदे से लटका देख आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक के चाचा गणेश मुखी के अनुसार अमित के पिता का पूर्व में निधन हो चुका है. घर में उसकी मां व दो बहनें हैं. मंगलवार की सुबह सभी काम पर निकल गये थे. बस्ती के कुछ लोगों ने अमित को सुबह में घूमते हुए भी देखा था. अमित के आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola