Jamshedpur News : युवती के साथ कोलकाता से लौट रहा था शातिर बदमाश मनीष, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा
Updated at : 08 Feb 2025 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : जुगसलाई के शातिर बदमाश मनीष सिंह को गुरुवार की रात पुलिस ने नाट
विज्ञापन
युवती के मोबाइल से गिरोह के साथियों को बुलाया, फिर किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
पांच साथियों को भी हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था गिरोह
पुलिस ने टोल प्लाजा के पास खड़ी कर दी थी ट्रेलर, ताकि रोका जा सके
Jamshedpur News :
जुगसलाई के शातिर बदमाश मनीष सिंह को गुरुवार की रात पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. मनीष एक युवती के साथ कार से कोलकाता से वापस घर लौट रहा था. इस दौरान पुलिस ने पुतरु टोल प्लाजा के पास दो ट्रेलर खड़ी कर दी. पुलिस को मनीष के आने की पुख्ता जानकारी थी. मनीष के पुतरु टोल प्लाजा पहुंचते ही पुलिस ने उसे घेर लिया. मनीष के साथ उसकी प्रेमिका भी कार में थी. पुलिस ने युवती के मोबाइल से मनीष सिंह के गुर्गों को गालूडीह बुलाया. जिसके बाद पुलिस ने उन पांचों युवकों को भी घेरकर दबोच लिया. धराये युवकों से पुलिस ने गुरुवार की रात गालूडीह थाना में पूछताछ की. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से पिस्तौल और गोली भी बरामद की है.पुलिस सूत्रों की मानें तो मनीष सिंह व उसके गुर्गे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. मनीष सिंह व उनके गुर्गों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को जुगसलाई थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया. जुगसलाई थाना की पुलिस मनीष सिंह समेत अन्य से पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि जुगसलाई निवासी मनीष सिंह पर हत्या, फायरिंग, रंगदारी के कई केस दर्ज हैं. कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटा है. जेल से छूटने के बाद उसने एक राजनीतिक पार्टी की सदस्यता ली है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




