Scout and guide adventure camp at musabni crpf camp : स्काउट एंड गाइड का एडवेंचर कैंप चार को मुसाबनी में

Updated:
विज्ञापन
Scout and guide adventure camp at musabni crpf camp :  स्काउट एंड गाइड का एडवेंचर कैंप चार को मुसाबनी में

भारत स्काउट एंड गाइड संगठन की ओर से चार अप्रैल को मुसाबनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में एडवेंचर कैंप का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

जमशेदपुर. भारत स्काउट एंड गाइड संगठन की ओर से चार अप्रैल को मुसाबनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में एडवेंचर कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस कैंप में स्काउट एंड गाइड के बच्चे हिस्सा लेंगे. कैंप में बच्चों को फायर फाइटिंग, ट्रेकिंग व कैंपिंग के अलावा अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स की जानकारी दी जायेगी. एडवेंचर कैंप के आयोजन की तैयारी व अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए बुधवार को साकची स्थित स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्यालय में स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, नोडल शिक्षक व भारत स्काउट एंड गाइड संगठन के जिला पदाधिकारियों व कार्यकारी सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव चंद्रमणि मोदी ने किय. जिला संगठन आयु नरेश कुमार ने सर्वप्रथम सभा की शुरुआत प्रार्थना से किया. बैठक में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए फॉर्म भरने पर चर्चा हुई. इसके अलावा वैसे स्काउट गाइड्स जो राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में भाग लिए हैं या उत्तीर्ण हुए हैं उन छात्राओं को मई माह तक ऑनलाइन फॉर्म भरना अनिवार्य है. इसके अलावा नेशनल इंटीग्रेशन कैंप और वार्षिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. बैठक में श्याम कुमार , नीरज शुक्ला , ललन यादव , राजकुमार व अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola