Jamshedpur News : चोर गिरोह संभवत: दूसरे राज्य के, पुलिस ने सीमावर्ती जिले से किया संपर्क
Updated at : 29 Jan 2025 11:14 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है. चोरी के तरीके से पुलिस को अंदेशा है कि चोर गिरोह दूसरे राज्य से आये हैं.
विज्ञापन
कुछ दागियों को हिरासत में लेकर की गयी पूछताछ
Jamshedpur News :
परसुडीह और गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है. चोरी के तरीके से पुलिस को अंदेशा है कि चोर गिरोह दूसरे राज्य से आये हैं. गिरोह के सदस्य चोरी में एक्सपर्ट हैं. यह गिरोह पहले फेरी वाले बन कर सोसाइटी के बारे में पता लगाते हैं. फिर टारगेट कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. पुलिस इसको लेकर सीमावर्ती राज्य और जिले की पुलिस से भी संपर्क कर गिरोह का पता लगाने का प्रयास कर रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरोह के कुछ सदस्यों की तस्वीर भी मिली है, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है. परसुडीह और गोविंदपुर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में दोनों पुलिस टीम ने कई दागियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज दिखा कर उन लोगों से चोरों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. लेकिन अब तक गिरोह के बारे में पता नहीं चल पाया है. बताया जाता है कि आदित्यपुर, कदमा क्षेत्र में भी चोरी की घटना पूर्व में इसी प्रकार से हुई थी. जिसे मध्य प्रदेश के पारदी गैंग ने अंजाम दिया था.बिरसानगर थाना में हुई बैठक
एसएसपी के आदेश पर बिरसानगर थाना में सोसाइटी के पदाधिकारी, बिल्डर व स्थानीय लोगों के साथ सिटी डीएसपी सुनील चौधरी ने बैठक की. जिसमें सभी से सोसाइटी की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गयी. सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया. डीएसपी श्री चौधरी ने बताया कि गार्ड को तैनात करने के बाद उसकी मॉनिटरिंग करने की भी जरूरत है. रात के वक्त गार्ड भी सो जाते हैं. ऐसे में सोसाइटी की सुरक्षा कैसे होगी. उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, गार्ड, रजिस्टर आदि को दुरुस्त करने का आदेश दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




