Jamshedpur News : जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर सूढ़ी समाज ने निकाली रैली, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Updated at : 28 Feb 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर सूढ़ी समाज ने निकाली रैली, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur News : शौण्डिक (सूढ़ी) समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने और जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में संशोधन की मांग को लेकर शुक्रवार को समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

सूढ़ी समाज को एससी में शामिल करने की मांग

Jamshedpur News :

शौण्डिक (सूढ़ी) समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने और जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में संशोधन की मांग को लेकर शुक्रवार को समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया. नंदलाल साहू के नेतृत्व में साकची रेड क्रॉस भवन से जिला उपायुक्त कार्यालय तक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.

रैली के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त अनन्य मित्तल को राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. इस दौरान नंदलाल साहू ने कहा कि 75-80 वर्षों से स्थायी निवास करने के बावजूद समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है, जिससे शिक्षा और रोजगार में मुश्किलें आ रही हैं.

समाज के नेता सुनील गुप्ता ने बताया कि जल्द ही विधायक पूर्णिमा साहू से मिलकर इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जायेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन किया जायेगा.

अमित साहू और विकास दास ने सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. प्रदर्शन में नंदलाल साहू, सुनील गुप्ता, अमित साहू, विकास दास, प्रभाकर साहू, शकुंतला देवी, रंजन प्रसाद, मोहन साहू समेत समाज के कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola