Jamshedpur News : रियल एस्टेट में निवेश जोखिम भरा, महिलाओं के लिए यह प्लान बेहतर
Updated at : 04 Mar 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला
Jamshedpur News :
मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय पत्रकार व वित्तीय विशेषज्ञ सुबोध पांचाल ने शिक्षकों को बचत और निवेश के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट में निवेश करना जोखिम भरा है. घर या फ्लैट रहने के लिए होता है, निवेश के लिए नहीं. आपात स्थिति में संपत्ति बेचने पर सही कीमत नहीं मिलती. उन्होंने महिलाओं द्वारा आभूषण को निवेश मानने की प्रवृत्ति को भी गलत बताया. कहा कि निवेश के लिए गोल्ड प्लान या म्यूचुअल फंड बेहतर विकल्प है. एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश सुरक्षित और फायदेमंद है. कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कमेंटेटर शाहिद अनवर, प्रिंसिपल डॉ. निधि श्रीवास्तव, एडमिन सौम्यदीप समेत शिक्षक मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




