Jamshedpur News : गोविंदपुर में पूजा पंडाल के कारीगर से मारपीट कर रुपये छीना
Updated at : 02 Oct 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कर रहे कारीगरों के साथ पास के कुछ लड़कों ने मारपीट की और रुपये छीन लिये.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कर रहे कारीगरों के साथ पास के कुछ लड़कों ने मारपीट की और रुपये छीन लिये. युवकों ने दो कारीगर मनोज कुमार साह और राहुल कुमार पर बांस से हमला भी किया. घटना मंगलवार देर रात की है. घटना के बाद मनोज कुमार साह ने गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. इस मामले में राकेश, साहिल और राज पाठक काे अभियुक्त बनाया गया है.आवेदन के अनुसार मनोज कुमार साह अपने अन्य कारीगोरों के साथ पंडाल निर्माण का कार्य कर रहे थे. उसी दौरान राकेश, साहिल और राज पाठक पंडाल के पास आये और गाली-गलौज करने लगे. जब उन लोगों को मना किया तो सभी ने मिलकर मनोज की पिटाई कर दी. बीच-बचाव करने के दौरान कारीगर राहुल पर भी बांस से हमला कर दिया और मनोज की जेब से रुपये छीनकर फरार हो गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




