टिमकेन प्लांट का होगा आधुनिकीकरण, सब्सिडियरी विलय के लिए एनसीएलटी से हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टिमकेन इंडिया अपने जमशेदपुर प्लांट का आधुनिकीकरण करेगी. एनसीएलटी ने सहायक कंपनी के विलय को मंजूरी दी है और निवेशकों के लिए डिविडेंड की घोषणा की गई है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

टिमकेन इंडिया लिमिटेड अपने रणनीतिक विस्तार और जमशेदपुर स्थित मौजूदा प्लांट के अपग्रेड पर पूरी मजबूती से काम कर रही है. इसी क्रम में कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टिमकेन जीजीबी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के विलय को लेकर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने प्रस्तावित विलय के ''फर्स्ट मोशन'' आवेदन को स्वीकार कर लिया है. जिससे प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है. एनसीएलटी की पहली मंजूरी मिलने के बाद कंपनी अब ''सेकेंड मोशन'' याचिका दाखिल करने की तैयारी में है. जमशेदपुर में प्लांट के आधुनिकीकरण के अलावा, कंपनी भरूच में नयी फैक्ट्री के निर्माण जैसे बड़े पूंजी-गहन प्रोजेक्ट्स पर भी निवेश कर रही है. खास बात यह है कि इतने बड़े विस्तार के बावजूद कंपनी पूरी तरह से कर्ज-मुक्त है. वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3,419.32 करोड़ का अब तक का सबसे उच्चतम स्टैंडअलोन रेवेन्यू दर्ज किया है. जो पिछले वित्त वर्ष के 3,147.81 करोड़ से 8.6% अधिक है. हालांकि, विस्तार और बढ़ती लागत के निवेश के चलते इस अवधि में नेट प्रॉफिट 398.33 करोड़ रहा. साथ ही, कंपनी ने निवेशकों को 2.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की सिफारिश की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola