सर्पदंश से बचाव का लोको पायलटों को दिया गया प्रशिक्षण
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलटों के लिए सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है.
जमशेदपुर. टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से भारत सरकार के राष्ट्रीय सर्पदंश रोकथाम, नियंत्रण एवं संरक्षण अभियान के तहत लोको पायलटों और सहायक लोको पायलटों के लिए सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रांची, आद्रा, खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल के वंदे भारत, सुपरफास्ट, मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ी से जुड़े करीब 140 लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट शामिल हुए. रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि रेलकर्मियों का कार्यक्षेत्र अक्सर ऐसे स्थानों पर होता है, जहां सर्पदंश का खतरा बना रहता है. इसलिए सही जानकारी और त्वरित प्राथमिक उपचार जीवनरक्षक साबित हो सकता है. प्रशिक्षण में डिजिटल प्रस्तुति, टेली फिल्म और डमी सर्प के माध्यम से विषैले और गैर-विषैले सांपों की पहचान, सर्पदंश के लक्षण, प्राथमिक उपचार तथा विष के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए