ठेका मजदूरों से जबरन बॉन्ड भरवाने के खिलाफ उप श्रमायुक्त से शिकायत

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में यूनियन के उपाध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर, महासचिव निगमानंद पाल, एआइटीयूसी के धनंजय शुक्ला, टेल्को मजदूर यूनियन के महासचिव राम जीवन कामत और टाटा पावर के सचिव पवन कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में टाटा पावर प्रबंधन द्वारा ठेका मजदूरों से जबरन बॉन्ड भरवाने के खिलाफ यूनियन ने उप श्रमायुक्त से शिकायत की है. जानिए पूरा मामला क्या है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा पावर मजदूर यूनियन ने कंपनी प्रबंधन पर ठेका मजदूरों के आंदोलन को दबाने और उनके कानूनी अधिकारों को कुचलने के लिए नये हथकंडे अपनाने के आरोप लगाये हैं. साथ ही उप श्रमायुक्त से मिलकर मामले में शिकायत की और तत्काल हस्तक्षेप कर इस पर रोक लगाने की मांग की है. वहीं, साकची स्थित सीपीआइ कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यूनियन के उपाध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर, महासचिव निगमानंद पाल, एआइटीयूसी के धनंजय शुक्ला, टेल्को मजदूर यूनियन के महासचिव राम जीवन कामत और टाटा पावर के सचिव पवन कुमार ने कहा कि जबरन मजदूरों से नये बॉन्ड (अनुबंध पत्र) भरवाये जा रहे हैं. उप श्रमायुक्त को सौंपे शिकायत में बताया गया है कि ठेका कंपनियों (जैसे- आरवी इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी) के माध्यम से मजदूरों को निश्चित अवधि के अनुबंध में बांधा जा रहा है. शर्तें थोपी जा रही हैं कि अनुबंध अवधि पूरी होने पर सेवा स्वतः समाप्त हो जायेगी. इसका उद्देश्य पुराने मजदूरों की तरह मिलने वाले स्थायी लाभ और सुविधाओं से मजदूरों को वंचित करना है. मालूम हो कि पूर्व में मजदूरों द्वारा उप श्रमायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया था. जिस पर विभाग द्वारा प्रबंधन से मंतव्य मांगा गया है. कानूनी दबाव से बचने के लिए टाटा पावर, ठेका प्रबंधन के साथ मिलकर मजदूरों से जबरन नये अनुबंध पत्र (बॉन्ड) भरवा रही है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola