एमजीएम हॉस्टल में रात 8 बजे के बाद छात्रों के बाहर निकलने पर रोक, डिलीवरी ब्वॉय को लेकर ये है नियम

Updated:
विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एमजीएम अस्पताल में दो जूनियर डॉक्टरों की मौत के बाद सुरक्षा नियमों को कड़ा कर दिया गया है. अब रात 8 बजे के बाद छात्र हॉस्टल से बाहर नहीं निकल सकेंगे, और रात 10 बजे मुख्य गेट बंद हो जाएगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की हाल में डूबने से हुई मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर कई नियम लागू किये हैं. इसे लेकर छात्रावास समिति की बैठक हुई, जिसमें पीजी, गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कई निर्णय लिये गये. निर्णय के अनुसार, रात आठ बजे के बाद छात्रों को अनावश्यक रूप से हॉस्टल से बाहर निकलने पर रोक रहेगी.

विज्ञापन

रात 10 बजे मुख्य गेट रहेगा बंद

वहीं, रात दस बजे महाविद्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया जायेगा. इसके बाद किसी भी हॉस्टल का मुख्य गेट नहीं खोला जायेगा. विशेष परिस्थिति में वार्डेन की अनुमति के बाद ही गेट खोला जा सकेगा.

डिलीवरी ब्वॉय को हॉस्टल में जाने की अनुमति नहीं

समिति ने हॉस्टल में भोजन की डिलीवरी को लेकर भी नियम तय किये हैं. भोजन आपूर्तिकर्ता या डिलीवरी ब्वॉय को किसी भी परिस्थिति में हॉस्टल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी. हॉस्टल में सुबह आठ से रात आठ बजे तक ही खाना मंगाया जा सकेगा. इसके बाद भोजन की डिलीवरी की अनुमति नहीं होगी. डिलीवरी ब्वॉय को सुरक्षा कर्मी के पोस्ट तक ही आने दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola