Jamshedpur News : सदर अस्पताल के आइसीयू के लिए चार वेंटिलेटर की होगी खरीदारी

Updated at : 26 Jul 2025 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : खासमहल स्थित सदर अस्पताल में शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई.

विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में लिये गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

Jamshedpur News :

खासमहल स्थित सदर अस्पताल में शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने 100 बेड के अस्पताल में तेजी से बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए 70 बेड, 100 पीस बेड साइड लॉकर व 30 पीस पेसेंट स्टूल व 150 पीस मरीज के परिजनों के लिए कुर्सी खरीदारी की स्वीकृति दी है. इसके साथ ही सदर अस्पताल के आइसीयू के लिए चार वेंटिलेटर मशीन की खरीदारी करने, कार्यालय के लिए फर्नीचर, 25 पीस एयर कंडीशनर, हाई मास्ट लाइट, लेप्रोस्कोपिक मशीन, अस्पताल के लिए 1400 पीस कलर कोडेड बेडशीट, 250 कंबल, 150 तकिया की खरीदारी की स्वीकृति मिली.

डीप बोरिंग, दो तड़ित चालक, भवन का रंग रोगन, नेत्र विभाग के लिए मशीन, गार्ड रूम बनाने, आभा ऐप के लिए तीन टैप की खरीदारी करने, एक कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली करने, दंत चिकित्सक डॉ अमित कुमार की अवधि विस्तार करने, अस्पताल से मिलने वाले जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए रंगीन प्रिंटर की खरीदारी करने, एक ड्राइवर रखने की स्वीकृति दी गयी. इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाधीक्षक पंकज सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एमजीएम उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बी. साहा, सांसद प्रतिनिधि, टीएमएच और एएनएम स्कूल की प्रिंसिपल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola