Jamshedpur News : राज्यपाल से मिले चांडिल डैम के विस्थापित
Updated at : 29 Jan 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय सचिव गोपेश्वर महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रांची जाकर राज्यपाल से मुलाकात की.
विज्ञापन
विस्थापितों की समस्या व बढ़ते प्रदूषण की दी जानकारी
Jamshedpur News :
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय सचिव गोपेश्वर महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रांची जाकर राज्यपाल से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपकर चांडिल डैम के विस्थापितों की समस्या व चांडिल प्रखंड में बढ़ते प्रदूषण की जानकारी दी. बताया कि चांडिल डैम के विस्थापितों को 42 साल बाद भी मुआवजा नहीं दिया गया है.विस्थापितों को पुनर्वास व नियोजन की सुविधा भी नहीं दी गयी है. जिसकी वजह से विस्थापित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं. आगे कहा कि हाल के दिनों में चांडिल प्रखंड क्षेत्र में नियम-कानून को ताक पर रखकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है. प्रदूषण का क्षेत्र के लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से न्याय दिलाने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय सचिव गोपेश्वर महतो, केंद्रीय प्रवक्ता युवा मोर्चा आदित्य महतो, आमीन चंद्र महतो समेत अन्य शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




