ePaper

Jamshedpur News : गोपाल मैदान में पीएम मोदी की इंट्री के लिए दीवार तोड़कर बनाया गया अलग से गेट

Updated at : 13 Sep 2024 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : गोपाल मैदान में पीएम मोदी की इंट्री के लिए दीवार तोड़कर बनाया गया अलग से गेट

गोपाल मैदान में पीएम मोदी की सभा को लेकर बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है. पीएम मोदी के मैदान में प्रवेश करने के लिए अलग से गेट बनाया गया है. गोपाल मैदान की दीवार को तोड़कर उनका प्रवेश कराया जायेगा.

विज्ञापन

गोपाल मैदान में पीएम मोदी की सभा 15 को, बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं ने किया दौरा

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर गोपाल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विशाल सभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की यह सभा इसलिए भी ऐतिहासिक होगी कि निकट भविष्य में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसलिए इस सभा को विशाल रूप देने के लिए भाजपा की प्रदेश व जिला कमेटी कोई कसर नहीं छोड़ रही है. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद आदित्य साहु, विद्युत वरण महतो, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कार्यक्रम प्रभारी अभय सिंह, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार समेत अन्य वरीय नेतागण आयोजन स्थल से लेकर शहर के विभिन्न संगठन-समाज के प्रतिनिधियों से मिलकर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दे रहे हैं. सभी वरीय नेताओं ने शुक्रवार को गोपाल मैदान का दौरा कर आवश्यक तैयारियों को देखा और दिशा-निर्देश दिये.

अलग-अलग गेट से प्रवेश करेंगे कार्यकर्ता

गोपाल मैदान में पीएम मोदी की सभा को लेकर बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है. अलग-अलग गेट से कार्यकर्ता मैदान में प्रवेश करेंगे. पीएम मोदी के मैदान में प्रवेश करने के लिए अलग से गेट बनाया गया है. गोपाल मैदान की दीवार को तोड़कर उनका प्रवेश कराया जायेगा. इसके लिए मार्ग तैयार कर लिया गया है. इसके अलावा सुरक्षा के कई तरीके अपनाये गये हैं. गोपाल मैदान तक लोगों को पैदल ही आना होगा, वाहन वहां तक नहीं पहुंचे, इसलिए ड्रॉपिंग दूर-दूर तक बनाये गये हैं.

पीएम मोदी की सभा के प्रभारी अभय सिंह ने सभी लोगों से अपील की है कि वे नौ बजे गौपाल मैदान में पहुंचे. सभा में जुगसलाई, बागबेड़ा, साकची, गोविंदपुर, सीतारामडेरा, सिदगोड़ा, बारीडीह, बिरसानगर, बर्मामाइंस, आदित्यपुर, गम्हरिया, मनोहरपुर, चाईबासा, सीनी, बहरागोड़ा, घाटशिला, गालूडीह, डुमरिया, चाकुलिया सहित कई ग्रामीण इलाकों से लोग नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए आयेंगे. कार्यक्रम में छऊ नाच, डंका पार्टी, नगाड़ा पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करनेवाली कई टोलियों को आमंत्रित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola