घोड़ाबांधा में संताल समाज ने की आषाढ़ी पूजा

Author Dashmat Soren|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

घोड़ाबंधा में संताल समाज ने की आषाढ़ी पूजा, देवी-देवताओं से की अच्छी बारिश की कामना  | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में संताल समाज ने पारंपरिक आषाढ़ी पूजा की। अच्छी वर्षा और सुख-समृद्धि के लिए प्रकृति की पूजा की गई। जानिए इस सांस्कृतिक आयोजन की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

जमशेदपुर प्रखंड के घोड़ाबांधा गांव में रविवार को संताल समाज द्वारा पारंपरिक आषाढ़ी पूजा श्रद्धा के साथ मनायी गयी. नायके बाबा विक्टर सोरेन ने जाहेरथान में समाज के लोगों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रकृति से अच्छी वर्षा, खेतों में लहलहाती फसल, परिवारों की सुख-समृद्धि तथा पूरे क्षेत्र की खुशहाली की मंगल कामना की. पूजा अर्चना के दौरान संताल समाज के पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूर्ण श्रद्धा से पालन करते हुए प्रकृति के प्रति गहरी आस्था और कृतज्ञता प्रकट की गयी. घोड़ाबांधा के समस्त ग्रामीण जाहेरथान में ईष्ट देवी-देवता व वन देवी-देवताओं के चरणों में नतमस्तक होकर सामूहिक रूप से अच्छी बारिश की कामना की, ताकि उनके खेतों में अच्छी फसल हो. मौके पर नायके बाबा विक्टर सोरेन ने आषाढ़ी पूजा के सांस्कृतिक महत्व को बताया. उन्होंने बताया कि संताल समाज सदियों से इस पावन परंपरा को निभाता आ रहा है. यह पूजा उनकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और गौरवशाली इतिहास को सहेजने का एक सशक्त संदेश देती है. इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में ग्राम प्रधान ईश्वर सोरेन, मुखिया छोटे टुडू, बंसी बेसरा, श्याम टुडू, रतन बास्के, कुमार टुडू, बुलेट बेसरा, विष्णु सोरेन, मंगल मुर्मू तथा मंगल सोरेन समेत संताल समाज के अन्य लोग मौजूद थे.

.


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola