सिंहभूम चेंबर में सुरक्षा एवं ब्रांड संरक्षण पर विशेष संवाद कल

सिंहभूम चैंबर में 14 को सुरक्षा एवं ब्रांड संरक्षण पर विशेष संवाद | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के सिंहभूम चेंबर में 14 जुलाई को सुरक्षा और ब्रांड संरक्षण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन, व्यापारियों के लिए उपयोगी जानकारी दी जाएगी।
प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर
सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 14 जुलाई (मंगलवार) को शाम सवा छह बजे से चेंबर भवन, बिष्टुपुर में व्यापारियों और उद्यमियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसमें टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी उद्योगों में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने और व्यवसायों को सुरक्षित व प्रतिस्पर्धी बनाने के उपायों पर जानकारी देंगे.
प्रथम सत्र में टाटा स्टील के वीपी (एसएचएस) राजीव मंगल के मार्गदर्शन में चीफ सेफ्टी नीरज के सिन्हा “सेफ्टी नो लॉन्गर अ च्वाइस” विषय पर व्याख्यान देंगे. इसमें एमएसएमइ के लिए व्यावहारिक सुरक्षा उपायों पर चर्चा होगी. दूसरे सत्र में टाटा स्टील के चीफ (सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन) जितेंद्र सिंह शेखावत व एरिया मैनेजर ध्रुबज्योति साहा “प्रोटेक्टिंग ब्रांड्स एंड सेफगार्डिंग कंज्यूमर्स” विषय पर नकली उत्पादों से बचाव व ब्रांड सुरक्षा पर जानकारी देंगे. चेंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी के लिए खुला है. कोई भी व्यापारी, उद्यमी, उद्योगपति या प्रोफेशनल इसमें भाग लेकर अपने व्यापार की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकता है. उन्होंने व्यवसायियों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










