सोनारी : समाधान शिविर में आम लोगों को एसआइआर फॉर्म भरने में मिली मदद

Author Dashmat Soren|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

सोनारी में शिविर लगाकर आम जनता को एसआईआर फॉर्म भरने समेत अन्य जानकारी दी गयी  | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के सोनारी में आयोजित समाधान शिविर में आम लोगों को एसआइआर फॉर्म भरने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में झामुमो नेताओं ने पूरी मदद की।

विज्ञापन

जमशेदपुर.

झामुमो जिला समिति के निर्देशानुसार रविवार को जमशेदपुर पश्चिम विस अंतर्गत सोनारी स्थित कार्मेल जूनियर कॉलेज के समीप विशेष जन-जागरूकता एवं त्वरित समाधान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें आम जनता को एसआइआर से संबंधित बारीकियों के बारे में बताया गया. साथ ही उनके सवालों के जवाब दिये गये. साथ ही एसआइआर से संबंधित फॉर्म भरने में उनकी मदद की गयी. जनता को एसआइआर से संबंधित सभी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निवारण किया गया. शिविर में झामुमो के केंद्रीय सदस्य मोहन कर्मकार, झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो, केंद्रीय सदस्य काबुल महतो, अजय रजक, लालटू महतो, उमानाथ झा, पीके राय, प्रो चंद्रशेखर महतो, अजय पंडित, कमल सोय समेत अन्य ने जनता को एसआइआर को समझने में सहयोग किया.


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola