झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने विनोद पांडेय से मुलाकात की
झामुमो का प्रतिनिधिमंडल ने विनोद पांडेय से मुलाकात की | Prabhat Khabar Network
झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में विनोद कुमार पांडेय से मुलाकात की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जरूरी सुझावों पर चर्चा की।
जमशेदपुर.
झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल बाल्ही मार्डी के नेतृत्व में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय से रांची में मिला. उन्होंने सांगठनिक स्थिति के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव भी मांगे. इस पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने उनसे कहा कि संगठन का एक साधारण सदस्य पार्टी का असल सिपाही होता है. वह धरातल पर रहकर संगठन को मजबूती देने का काम करता है, इसलिए संगठन को मजबूत करने के लिए धरातल पर आम नागरिकों से मिलकर काम करना होगा. उनके सुख-दुख में सहयोग करना होगा. इस दौरान बाल्ही मार्डी व उज्ज्वल दास ने बिनोद कुमार पांडेय को अंग वस्त्र एवं गुरुजी के फोटोफ्रेम देकर सम्मानित किया. इस मौके पर संगीता सोरेन एवं मकसूद अंसारी भी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए