मानगो : ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, 110 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 8:52 PM

विज्ञापन

मुहल्ले में शाम के समय की जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई, रात में ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाने से राहत मिली, जबकि खराब ट्रांसफॉर्मर को मरम्मत करवाया जायेगा आज

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर सोमवार शाम करीब छह बजे मानगो दाइगुट्टू सरदुल कंपनी के समीप 200 केवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर के केबुल में चिंगारी से आग लग गयी. इससे ट्रांसफॉर्मर से जुड़े 110 घरों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. इससे आंशिक जलापूर्ति भी प्रभावित हुई. विद्युत कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाने की अनुमति मिल गयी है, रात तक बिजली आपूर्ति बहाल किया जायेगा. मंगलवार को खराब ट्रांसफॉर्मर को मरम्मत के लिए भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola