00 टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने उत्कृष्ट सेवा, सहयोग के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम को किया सम्मानित

Published by : ASHOK JHA Updated At : 09 May 2026 10:28 PM

विज्ञापन

रक्तदान के क्षेत्र में जमशेदपुर को अग्रणी बनाये रखने वाली जमशेदपुर ब्लड बैंक की पूरी टीम को शनिवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

यूनियन की पहल से बढ़ता है टीम का उत्साह : रुचि नरेंद्रन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

रक्तदान के क्षेत्र में जमशेदपुर को अग्रणी बनाये रखने वाली जमशेदपुर ब्लड बैंक की पूरी टीम को शनिवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. जमशेदपुर ब्लड बैंक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में ब्लड बैंक के चिकित्सकों, पैरा-मेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की गयी. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और जमशेदपुर ब्लड बैंक की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन रक्तदान के क्षेत्र में जो कार्य कर रही है. वह सराहनीय है. महामंत्री आरके सिंह द्वारा हर वर्ष ब्लड बैंक के स्टाफ को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह का आयोजन करना एक बेहतरीन पहल है. गौरतलब है कि इस वर्ष संस्थापक दिवस (3 मार्च) के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने जमशेदपुर ब्लड बैंक के तकनीकी सहयोग से एक दिन में 3,140 यूनिट रक्त संग्रहित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था. इसी सफलता और नि:स्वार्थ सेवा को देखते हुए यूनियन ने ब्लड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित करने का निर्णय लिया.

ब्लड बैंक की सेवा वाकई काबिले तारीफ : महामंत्री

जमशेदपुर ब्लड बैंक की सेवा वाकई काबिले तारीफ है. अपनी विशिष्ट कार्यशैली और सहयोग से इस संस्थान ने एक अलग पहचान बनायी है. यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने ब्लड बैंक की पूरी टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिना उनके तकनीकी सहयोग के इतना बड़ा लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं था. इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड बैंक की चेयरपर्सन रूचि नरेंद्रन, सचिव नलिनी राममूर्ति, जीएम संजय चौधरी, टाटा मोटर्स के डीजीएम सीएसआर एलेन जोसेफ, वरीय प्रबंधक ईआर आंचल सिन्हा, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह सहित यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर ब्लड बैंक के कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
ASHOK JHA

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola