Jamshedpur News : थाना, पीसीआर, टाइगर मोबाइल के अलावे 10 अतिरिक्त बाइक पेट्रोल करेगी शहर में गश्ती, एसएसपी ने दिये ये निर्देश

Updated at : 29 Jan 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : थाना, पीसीआर, टाइगर मोबाइल के अलावे 10 अतिरिक्त बाइक पेट्रोल करेगी शहर में गश्ती, एसएसपी ने दिये ये निर्देश

Jamshedpur News : शहर में हुई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर थाना गश्ती, पीसीआर और टाइगर मोबाइल के अलावे 10 अतिरिक्त बाइक पेट्रोल बुधवार की रात से गश्ती करेगी.

विज्ञापन

सिटी एसपी ने पीसीआर, टाइगर मोबाइल और टेंगो को सीसीआर परिसर में गश्ती को लेकर दिये कई आदेश

Jamshedpur News :

शहर में हुई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर थाना गश्ती, पीसीआर और टाइगर मोबाइल के अलावे 10 अतिरिक्त बाइक पेट्रोल बुधवार की रात से गश्ती करेगी. 10 अतिरिक्त बाइक पेट्रोल शहर के अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग करेगी. इसके अलावे सभी थाना प्रभारी, पीसीआर और टाइगर मोबाइल को रात के वक्त गश्ती करने का आदेश दिया गया है. उक्त बातें जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने कही. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि चोर गिरोह को पकड़ने के लिए अतिरिक्त बल को तैनात किया गया है. रात के वक्त सभी थाना प्रभारियों को विशेष रूप से नाइट गश्ती का आदेश दिया गया है. जिन-जिन थाना क्षेत्र में फ्लैट है, वहां विशेष रूप से बारी-बारी से सभी टीम को गश्ती करनी है. क्योंकि पिछले दिनों हुई चोरी की घटनाएं सिर्फ फ्लैट में ही हुई है. रात को गश्ती के दौरान घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ करें.

थाना प्रभारी सोसाइटी में करें बैठक

एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में स्थित फ्लैट-सोसाइटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है. बैठक के दौरान सीसीटीवी की स्थिति, गार्ड की संख्या, सुरक्षा के इंतजाम को देखने को कहा गया है. सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की जरूरत हो तो निर्देश दें. सोसाइटी में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का नाम, फोन नंबर और गाड़ी नंबर रजिस्टर में नोट हो, यह सुनिश्चित करें. थाना प्रभारी इसकी रैंडम जांच करें. एसएसपी ने आम लोगों से भी अपील की है कि घर बंद कर जाने के दौरान इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और सोसाइटी के गार्ड को जरूर दें, ताकि समय-समय पर पेट्रोलिंग के दौरान उसकी देखरेख की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola