Jamshedpur News : एक्सएलआरआइ में होगा बिजनेस एथिक्स पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
Updated at : 03 Jan 2026 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ (जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) में जेआरडी टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स के सहयोग से तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है.
विज्ञापन
यह सम्मेलन 9 जनवरी की शाम 4:30 बजे से 11 जनवरी की दोपहर 1 बजे तक चलेगा
Jamshedpur News :
देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ (जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) में जेआरडी टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स के सहयोग से तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है. यह 9 जनवरी 2026 की शाम 4:30 बजे से शुरू होकर 11 जनवरी की दोपहर 1 बजे तक चलेगा. यह पूरा कार्यक्रम एक्सएलआरआइ कैंपस में होगा. इस सम्मेलन का थीम है, व्यवसाय और नेतृत्व की नयी कल्पना : नैतिकता, सततता और जिम्मेदार विकास का भविष्य. यहां दुनिया भर के बड़े शिक्षाविद, इंडस्ट्री लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स और प्रैक्टिशनर्स एक साथ आयेंगे, ताकि बदलते कारोबारी माहौल में एथिकल लीडरशिप, पर्यावरण अनुकूल बिजनेस मॉडल, समावेशी ग्रोथ और इंसान को केंद्र में रखने वाली इकोनॉमी पर गहराई से चर्चा हो सके. आयोजन समिति ने बताया कि एक्सएलआरआइ रिस्पांसिबल मैनेजमेंट एजुकेशन और भविष्य के लीडर्स में नैतिक मूल्यों को जगाने पर बल देती है. इसी कड़ी में यह इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस हो रहा है.खास तौर पर इन मुद्दों पर होगी चर्चा
– इंसान-केंद्रित अर्थव्यवस्था के लिए नेतृत्व की नयी परिभाषा- मुनाफे से ऊपर उठकर नैतिक बिजनेस फ्रेमवर्क- संस्थाओं का नया रूप और रिन्यूअल– आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मानव भविष्य पर असर
– धरती को प्राथमिकता देने वाले पोस्ट-ग्रोथ मॉडलसम्मेलन में ये होगा खास
– दुनिया के टॉप एक्सपर्ट्स के मुख्य भाषण- रिसर्च पेपर्स की प्रस्तुति ( एथिकल लीडरशिप से लेकर रिस्पांसिबल कॉर्पोरेट गवर्नेंस तक )- वर्कशॉप्स और पैनल डिस्कशन, जहां एथिक्स-बेस्ड मैनेजमेंट प्रैक्टिस पर फोकस- इंटरैक्टिव सेशन, जिसमें सस्टेनेबिलिटी, इक्विटी, वेलबीइंग, एआइ और आने वाले मानव समाज पर खुली बहसडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




