Jamshedpur News : सिलिकोसिस के मरीजों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठन का निर्देश

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

सोनारी निवासी ओशज इंडिया संस्था के महासचिव समित कुमार कर ने मुख्यमंत्री झारखंड के जन शिकायत कोषांग में सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सहायता राशि प्रदान करने की मांग की थी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

सोनारी निवासी ओशज इंडिया संस्था के महासचिव समित कुमार कर ने मुख्यमंत्री झारखंड के जन शिकायत कोषांग में सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सहायता राशि प्रदान करने की मांग की थी. इसको लेकर सरकार के उप सचिव घनश्याम प्रसाद सिंह ने उपायुक्त को पत्र लिखकर इस संबंध में कार्रवाई करने और इसकी जानकारी देने को कहा है.

जिसके बाद उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया कि प्रावधान के अनुसार सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सहायता राशि प्रदान करना है. इसको लेकर सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन करें, ताकि बोर्ड के द्वारा इसकी जांच कर रिपोर्ट दी जा सके, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola