Jamshedpur news. पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल का निरीक्षण

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 19 Apr 2025 10:47 PM

विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत- वार्ड का भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन

Jamshedpur news.

पंचायत एवं ग्राम स्तर पर सरकार की संस्थाएं एवं उनके माध्यम से लोगों को दी जा रही बुनियादी सेवाएं, सुविधाएं तथा कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरीके से धरातल पर हो रहा है, इसकी वस्तुस्थिति जानने के लिए सभी प्रखंडों व नगर निकायों के नोडल पदाधिकारी पंचायत व वार्डों में पहुंचे. इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान द्वारा जमशेदपुर सदर के पलाशबनी पंचायत, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम के बोंटा पंचायत, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने पटमदा के दीघी पंचायत, एसडीएम घाटशिला ने चाकुलिया प्रखंड में चंदनपुर, एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार ने पोटका के रसुनचोपा, एसओआर राहुलजी आनंदजी ने धालभूमगढ़ का रावताड़ा, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदिप्त राज ने मुसाबनी का धोबनी, कार्यपालक दंडाधिकारी अमन कुमार ने गुड़ाबांदा की गुड़ाबांदा पंचायत व अन्य संबंधित नोडल ने घाटशिला का पावड़ा पंचायत, डुमरिया में धोलबेड़ा, बहरागोड़ा का माटिहाना, जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद में क्रियान्वित योजनाओं का जायजा लिया.

क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, मनरेगा की योजनाएं, पीडीएस दुकान के माध्यम से राशन वितरण की स्थिति आदि की जांच की गयी. उपायुक्त द्वारा नोडल पदाधिकारियों को प्रखंड व नगर निकाय के सभी पदाधिकारी और कर्मी की जवाबदेही तय करते हुए निरीक्षण के दौरान दिये गये आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन कराने तथा अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने पंचायत निरीक्षण को लेकर कहा कि यह अभ्यास सरकार की सेवाओं, सुविधाओं से किस तरह आम लोग लाभान्वित हो रहे हैं, इसे जानने एवं त्रुटियों, खामियों को दूर करने का प्रयास है. आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय की जांच हो या पीडीएस दुकान, स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी, इन सभी संस्थाओं से आम लोग सीधे जुड़े होते हैं तथा इससे लाभान्वित होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola