Indian Railways News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ये ट्रेनें कर दी गयी हैं रद्द, कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Indian Railways

Indian Railways News: आसनसोल-पुरुलिया मेमू को 19 सितंबर 2025 को रद्द कर दिया गया है. टाटानगर-बराभूम मेमू आद्रा तक ही चलेगी. आद्रा रेल डिविजन में विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. रेलवे ने कुछ के मार्ग बदले हैं. आप भी ट्रेन से सफर करनेवाले हैं तो सावधान हो जाएं. आपकी ट्रेन भी तो कैंसिल नहीं हो गयी है या शार्ट टर्मिनेट कर दी गयी है.

विज्ञापन

Indian Railways News: जमशेदपुर-आद्रा रेल डिविजन में विकास कार्यों का हवाला देते हुए सोमवार से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव का फैसला किया गया है. रेलवे ने 19 सितंबर को आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593) को रद्द कर दिया है. इसके अलावा आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) को 19 और 21 सितंबर को भी रद्द करने का फैसला किया गया है. आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077-68078) को 19 और 21 सितंबर को रद्द करने का फैसला किया गया है.

रेलवे ने इन्हें किया है शॉर्ट टर्मिनेट


रेलवे ने 16 और 19 सितंबर को टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू (68056-68060) को शॉर्ट टर्मिनेट करते हुए आद्रा तक ही चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन की सेवा आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच यात्रियों को नहीं मिल पायेगी. वर्द्धवान-हटिया-वर्द्धवान मेमू (13053-13504) 16, 18, 19 व 21 सितंबर को गोमो तक ही चलेगी. गोमो-हटिया-गोमो के बीच यात्रियों को संबंधित तिथियों के दौरान इस रेलगाड़ी की सेवा नहीं मिल पायेगी. झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम (18019-18020) मेमू 15 से 19 व 21 सितंबर को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन तक ही चलेगी. इस रेलगाड़ी की सुविधा संबंधित तिथियों के दौरान बोकारो-धनबाद-बोकारो के यात्रियों को नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें: जल्दबाजी में नहीं खरीदें जमीन, किन बातों का रखें ख्याल? प्रभात खबर ऑनलाइन लीगल काउंसेलिंग में अधिवक्ता ने दी ये सलाह

कुछ ट्रेनों को किया गया है री-शिड्यूल


विकास कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों को री-शिड्यूल किया गया है. रेलवे ने री-शिड्यूल का विवरण जारी करते हुए बताया कि बक्सर-टाटा एक्सप्रेस (18184) 21 सितंबर को बक्सर से 90 मिनट देरी से रवाना होगी. हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) 16 सितंबर को हटिया से दो घंटे देर से रवाना होगी. धनबाद-बाकुड़ा-झाड़ग्राम पैसेंजर (68088) 21 सितंबर को धनबाद से एक घंटा देरी से रवाना होगी. इसके अलावा टाटा-हटिया एक्सप्रेस (18601) 1, 17 व 20 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी है. यह ट्रेन चांडिल-गुंडाबिहार-मुरी होकर चलेगी. इन तिथियों में यह ट्रेन चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी होकर नहीं चलेगी.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola