sports climbing tsaf academy: टीएसएएफ स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग एकेडमी के कैडेट ने जीते 21 पदक

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से महाराष्ट्र के लोनावला में नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से महाराष्ट्र के लोनावला में नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) स्पोर्ट्स क्लब एकेडमी के कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक अपने नाम किये. इसमें आठ स्वर्ण, पांच रजत व आठ कांस्य पदक शामिल है. टीएसएएफ एकेमडी के कैडेटों ने कोच कुमार गौरव की देखरेख में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. टीम के मैनेजर एस पात्रा व इंस्ट्रक्टर सुधा रानी थी. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अमन वर्मा, अनिशा वर्मा, सुखलाल बोइपाई, सावित्री सामद, मनीषा हांसदा, सुनील महतो, ध्रुव महतो, उमेश हांसदा (स्वर्ण), किरण सिंह ठाकुर, सुदर्शन मुर्मू, मुस्कान बांदरा, सागर पात्रो, चंपा लामे (रजत), ऋत्विक तेम्बाद, रायमुनी पाड़िया, उत्तम हांसदा, शंकर सिंह, नंदनी सिंह, हरप्रीत सिंह यादव, भोज बिरुआ व रौनित बांद्रा (कांस्य) शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola