जिले में 1500 एकड़ में होगी बागवानी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 9:38 PM

विज्ञापन

बीपीएल ग्राम वासियों को उनके रैयती जमीन, गैर मजरुआ जमीन (वृक्ष पट्टा के माध्यम से) एवं सड़क किनारे रैखिक पौधरोपण कर उनकी आजीविका को सुदृढ किया जाना है

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

उप विकास आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में बागवानी योजना के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में वृहद पैमाने पर 1500 एकड़ क्षेत्र में जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में बागवानी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. बिरसा हरित ग्राम योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें बीपीएल ग्राम वासियों को उनके रैयती जमीन, गैर मजरुआ जमीन (वृक्ष पट्टा के माध्यम से) एवं सड़क किनारे रैखिक पौधरोपण कर उनकी आजीविका को सुदृढ किया जाना है. बैठक में उप विकास आयुक्त ने समिति सदस्यों से कहा कि क्षेत्र भ्रमण कर योजना में प्रगति की जानकारी लें. पिछले वर्ष जिले के लाभुकों ने बागवानी योजना में बेहतर कार्य किया था, जिसकी सराहना राज्य स्तर पर भी हुई. इस वर्ष भी योजना का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना है. इस योजना के तहत पौधरोपण कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए सभी हितधारकों, जिसमें बीपीओ, एइ, जेइ, ग्राम रोजगार सेवक, मनरेगा मेट, बागवानी सखी आदि को निर्देशित किया गया. सफलतापूर्वक व ससमय योजना के कार्यान्वयन के लिए विभिन्न तिथियों में समय सारणी के अनुसार कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं, जिससे बागवानी और पौधरोपण का कार्य योजना ससमय व सफलतापूर्वक किया जा सके. उप विकास आयुक्त ने कहा कि किसानों के उत्पाद बाजार उपलब्ध करायी जा सके, इस दिशा में भी कार्य किये जाने आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola