PHOTOS: जमशेदपुर में कल्पना सोरेन के सामने हेमंत सोरेन ने कान पकड़कर किनसे मांगी माफी, जानें पूरा मामला

झामुमो महिला कार्यकर्ताओं से हेमंत सोरेन ने कान पकड़कर मांगी माफी. कार्यकर्ताओं के चेहरे पर तैर गई मुस्कान. फोटो : प्रभात खबर
Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महिलाओं से अपनी पत्नी के सामने कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट.
Table of Contents
Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को लौहनगरी जमशेदपुर गए थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व सांसद सुनील महतो और सुमन महतो की बेटी की शोकसभा में शामिल होने के बाद परिसदन के बाहर अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के सामने महिलाओं से कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी.
सुरक्षा कारण बताकर सीएम से मिलने से महिलाओं को रोका गया
दरअसल, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने का कई बार प्रयास किया. बार-बार उन्हें सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया गया. सबसे पहले महिला नेताओं ने सोनारी आदर्शनगर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने का प्रयास किया. उन्हें सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया.

सर्किट हाउस में भी सीएम से मिलने से महिलाओं को रोका गया
इसके बाद ये महिला नेता जमशेदपुर परिसदन में पहुंचीं. यहां जब उन्होंने सीएम से मिलने की कोशिश की, तो एक बार फिर उनको निराशा हाथ लगी. सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया. इससे झामुमो की महिला नेता नाराज हो गईं. वह समूह में आईं थीं. सीएम से मिलने से रोके जाने पर उन्होंने अपनी नाराजगी जताई. जमकर हंगामा शुरू कर दिया.
कल्पना सोरेन ने महिला झामुमो कार्यकर्ताओं की दूर की नाराजगी
महिलाओं को हंगामा करते देख हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन बाहर गईं. उन्होंने महिला नेताओं से बातचीत की और उन्हें शांत कराया. बाद में मुख्यमंत्री जब सर्किट हाउस से बाहर निकले, तो उन्होंने महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

महिला कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए मांगी माफी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पार्टी की नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावना का आदर किया. चूंकि महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने से बार-बार रोका गया, इसके लिए उन्होंने सबके सामने कान पकड़कर अपनी पार्टी की नेताओं और कार्यकर्ताओं से माफी मांगी. इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन वहीं मौजूद थीं.
हेमंत सोरेन ने महिलाओं के बीच कहां पकड़ी कान
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर गए थे. वहां झामुमो की महिला नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलना चाहतीं थीं. लेकिन, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बार-बार अपनी पार्टी के नेता से मिलने से रोका. अंतत: महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा शुरू दिया. इसके बाद कल्पना सोरेन की पहल पर हेमंत सोरेन से उनकी मुलाकात कराई गई. इसी दौरान हेमंत सोरेन ने अपनी कार्यकर्ताओं के साथ सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार और उनसे मिलने में हुई देरी के लिए सबके सामने कान पकड़कर माफी मांगी.
सर्किट हाउस में थे हेमंत सोरेन, झामुमो की महिला कार्यकर्ताओं ने क्यों किया हंगामा
हेमंत सोरेन जमशेदपुर के सर्किट हाउस में झामुमो नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे. महिला नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलना चाहतीं थीं. बार-बार रोके जाने की वजह से उन्होंने सर्किट हाउस के बाहर जोरदार हंगामा खड़ा कर दिया. उन्हें मनाने के लिए हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन को आना पड़ा. उन्होंने सबको मनाया और हेमंत सोरेन से उनकी मुलाकात करवाई.
Also Read
JMMSY: हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और पलामू प्रमंडल की महिलाओं के खाते में पहुंचे 1000-1000 रुपए
चंपाई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल हुए झारखंड के पूर्व सीएम, लगे हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




