Jamshedpur news. हामिरा सोरेन की हुई पोस्टिंग, ग्रामीण विकास विभाग स्पेशल डिवीजन में इइ बने
Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 25 Mar 2025 9:04 PM
विज्ञापन
दो माह माह से इइ के नहीं होने से जिले के 56 कर्मियों का वेतन व कर्मियों का अन्य मामले अटके हुए थे
विज्ञापन
Jamshedpur news.
झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग ने दो माह से खाली पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण विकास विभाग, विशेष प्रमंडल जमशेदपुर कार्यालय में इइ (कार्यपालक अभियंता) के पद पर हामिरा सोरेन की पोस्टिंग की है. हालांकि हामिरा सोरेन वर्तमान में अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल रांची प्रमंडल में मूल पोस्टिंग में हैं, उन्हें पूर्वी सिंहभूम में ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल ,जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. पोस्टिंग के बाद हामिरा सोरेन ने योगदान दे अपना कार्यभार संभाल लिया है. इइ हामिरा सोरेन 2013 बैच के इंजीनियर हैं. पूर्व में जल संसाधन (सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना, गालूडीह में बतौर असिस्टेंट इंजीनियर रह चुके हैं. यहां बता दें कि गत दो माह पूर्व 31 जनवरी 2025 को कार्यपालक अभियंता (इइ) के सेवानिवृत्त होने के बाद से पद रिक्त था. वहीं गत 16 फरवरी को डीसी अनन्य मित्तल ने लघु सिंचाई विभाग के इइ पंकज कुमार को अस्थायी प्रभार सौंपा, लेकिन उन्हें वित्तीय अधिकार नहीं थे. इस वजह से जमशेदपुर में पदस्थापित 56 अधिकारियों और कर्मचारियों का फरवरी माह व मार्च माह का वेतन अब तक नहीं मिला था. वहीं कार्यालय में दो कर्मियों का सेवानिवृत्त का मामला इइ के नहीं रहने से अटका हुआ था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










