ePaper

Jamshedpur News : गोविंदपुर जलापूर्ति योजना : मजदूरों को मिला 5 महीने का वेतन, जलापूर्ति शुरू

Updated at : 01 Jan 2026 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से बुधवार को पानी की सप्लाई शुरू कर दी गयी. जेमिनी इंटरप्राइजेज के 34 मजदूरों ने वेतन नहीं मिलने के कारण पानी की सप्लाई को दो दिनों से ठप कर दिया था.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से बुधवार को पानी की सप्लाई शुरू कर दी गयी. जेमिनी इंटरप्राइजेज के 34 मजदूरों ने वेतन नहीं मिलने के कारण पानी की सप्लाई को दो दिनों से ठप कर दिया था. उधर पानी की सप्लाई बंद होने से पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीसी से मिलकर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की थी. बुधवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर जेमिनी इंटरप्राइजेस एजेंसी के ठेकेदार अरुण कुमार मजदूरों का बकाया वेतन देने को तैयार हुआ. दोपहर 3 बजे ठेकेदार ने सभी मजदूरों से बातचीत की और उन्हें 5 महीने के वेतन का भुगतान कर दिया. मजदूरों को वेतन मिलने के बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी गयी.

जिला प्रशासन से जल्द भुगतान का मिला है आश्वासन : ठेकेदार

ठेकेदार ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से बकाया भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया गया है. उन्होंने कहा कि वह बिलकुल नहीं चाहते हैं कि जलापूर्ति बाधित हो. पानी की सप्लाई बंद होने से 21 पंचायत के लोगों को परेशानी होती है. इसके साथ ही उनकी कंपनी की भी छवि खराब होती है. इसलिए वे आगे प्रयास करेंगे कि पानी की आपूर्ति बिलकुल बंद नहीं हो. इसके लिए वे मजदूरों से भी वार्ता कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola