गोलमुरी : घर के सामने से बाइक की चोरी, चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

Published at :04 Jul 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
गोलमुरी : घर के सामने से बाइक की चोरी, चोर की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट बनारस रोड के रहने वाले वीआर राजू के क्वार्टर के सामने से अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक (जेएच05एजी-6633) की चोरी कर ली. घटना गुरुवार दोपहर दो से तीन बजे के बीच की है.

विज्ञापन

जमशेदपुर

:

गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट बनारस रोड के रहने वाले वीआर राजू के क्वार्टर के सामने से अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक (जेएच05एजी-6633) की चोरी कर ली. घटना गुरुवार दोपहर दो से तीन बजे के बीच की है. घटना में शामिल तीन चोर की तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी है. घटना के संबंध में राजू ने बताया कि वह टाटा टिनप्लेट कंपनी में काम करते हैं. ड्यूटी करने के बाद वह करीब 2:15 बजे घर आये. दोपहर करीब तीन बजे जब वह बाजार जाने के लिए बाहर आये तो देखा कि उनकी बाइक गायब है. पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखने पर पाया कि लाल शर्ट पहने युवक ने मास्टर चाभी से बाइक की लॉक खाेली और लेकर लेकर अपने दो अन्य साथी के साथ फरार हो गया. तीनों चोर की तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी है. राजू ने इस संबंध में गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola