ससुराल के पास घूम-घूम कर बेंच रहा था गांजा, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते ललित मीणा

गोविंदपुर क्षेत्र में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो अपनी बोलेरो से गांजा बेच रहा था. उसके पास से 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : गोविदपुर क्षेत्र में बोलेरो से घूम घूम कर गांजा की बिक्री कर रहा एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम माधव कर्मकार है. वह मूल रूप से डुमरिया का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से करीब चार किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिट्टी मशीन गोविंदपुर के पास एक व्यक्ति बोलेरो में गांजा लेकर घूम रहा है.

बोलेरो से ही घूम- घूम कर बेच रहा था गांजा

वह बोलेरो से ही घूम- घूम कर गांजा का पुड़िया बना कर बेंच रहा है. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पवन कुमार ने फौरन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की. पुलिस को देख कर बोलेरो लेकर माधव भागने लगा. लेकिन पुलिस टीम ने उसे फौरन मौके पर ही घेर कर पकड़ लिया. छानबीन के दौरान पुलिस ने उसकी गाड़ी से करीब चार किलोग्राम गांजा बरामद किया.

जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. माधव ने पुलिस को बताया कि गोविंदपुर गिट्टी मशीन में उसका ससुराल है. वह उड़िसा की ओर से गांजा लेकर अपनी कार में आता है. उसके बाद ससुराल के पास घूम-घूम कर गांजा की बिक्री करता है. गिट्टी मशीन के पास कई ग्राहक भी उसे बने हुए है. पुलिस ने माधव को गांजा देने वाले तस्कर के नाम के बारे में जानकारी ली है. पुलिस अब उसे गिरफ्तार करने को लेकर योजना बना रही है.


विज्ञापन
Nikhil Sinha

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola