Jamshedpur News : फूड विभाग के कर्मचारी नरेश कुमार को दी गयी विदाई
Updated at : 01 Jan 2026 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में कार्यरत नरेश कुमार के सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को सिविल सर्जन ऑफिस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में कार्यरत नरेश कुमार के सेवानिवृत्ति के अवसर पर बुधवार को सिविल सर्जन ऑफिस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने कहा कि नरेश कुमार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से नरेश कुमार को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह तथा शॉल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर एसीएमओ डॉ. अजय कुमार, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक खुर्रम अहमद, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, रवींद्र कुमार,अश्विनी कुमार महाली, राजू कुमार, कुसुमंजलि कुमारी समेत कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




