पुलिसकर्मियों को दिया गया प्राथमिक उपचार व कैमरा संचालन का प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 12:23 AM
विज्ञापन
ट्रैफिक और पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को पुलिस एसोसिएशन के कार्यालय में प्राथमिक उपचार और जीपीएस मैप कैमरा के संबंध में प्रशिक्षित किया गया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
ट्रैफिक और पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को पुलिस एसोसिएशन के कार्यालय में प्राथमिक उपचार और जीपीएस मैप कैमरा के संबंध में प्रशिक्षित किया गया. इस मौके पर डीएसपी ट्रैफिक संजय सिंह ने कहा कि सड़क हादसा होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार करना आवश्यक है, ताकि घायल की जान बचायी जा सके. चेकिंग के दौरान इस बात का ख्याल रखे कि बेवजह लोगों को परेशान ना करें. ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने पर उनसे जुर्माना लिया जाये. ट्रैफिक पुलिस का काम राजस्व संग्रह करना नहीं है, बल्कि ट्रैफिक के नियमों का सही से पालन कराना है. इसके अलावा लोगों को जागरूक करना भी है. कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा अभियान के सेफ्टी मैनेजर प्रकाश गिरी और नवीन कुमार ने भी सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी पुलिसकर्मियों को दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










