ePaper

Jamshedpur News : टाटानगर से कीताडीह के बीच अतिक्रमण हटाने का अंतिम नोटिस, 5 जनवरी को चलेगा बुलडोजर

Updated at : 02 Jan 2026 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन से कीताडीह की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने अंतिम कार्रवाई की तैयारी कर ली है.

विज्ञापन

37 दुकानदारों और भवन मालिकों को दिया गया है नोटिस

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन से कीताडीह की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने अंतिम कार्रवाई की तैयारी कर ली है. रेलवे भूमि और इंजीनियरिंग विभाग की ओर से करीब 37 दुकानदारों और भवन मालिकों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित लोग 4 जनवरी तक स्वयं अतिक्रमित स्थल खाली कर दें, अन्यथा 5 जनवरी को प्रशासन द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जायेगा.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार टाटानगर स्टेशन के क्रू लॉबी परिसर की चहारदीवारी का विस्तार किया जाना है. इसके साथ ही सौ बेड का नया गार्ड व क्रू लॉबी तथा उसका नया प्रवेश द्वार बनाया जाना प्रस्तावित है. इसके अलावा स्टेशन रीडेवलपमेंट योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए इस क्षेत्र से अतिक्रमण हटाना अनिवार्य है. नोटिस ट्रैफिक कॉलोनी क्षेत्र सहित आसपास स्थित कई दुकानों और मकानों को दिया गया है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी दुकानदारों को नोटिस दिया गया था, जिसकी अवधि 28 दिसंबर को समाप्त हो चुकी थी. अब रेलवे ने इसे अंतिम नोटिस करार देते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

अतिक्रमण हटाने की जद में डोसा कॉर्नर, मां तारा होटल, आर सिंह होटल, राशन दुकान, संजय मेडिकल, मोहन सेठ का पुराना घर और बिस्कुट फैक्ट्री मालिक का पुराना मकान सहित कई दुकानें और भवन शामिल हैं. रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी तरह की रियायत नहीं दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola