Jamshedpur news. पूर्व सिविल सर्जन डॉ एके लाल को दी गयी विदाई

Updated at : 30 Jan 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. पूर्व सिविल सर्जन डॉ एके लाल को दी गयी विदाई

कोरोना योद्धा पार्क के निर्माण के लिए जाने जाते रहेंगे डॉ लाल

विज्ञापन

Jamshedpur news.

साकची स्थित टीबी अस्पताल परिसर में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सिविल सर्जन डॉ एके लाल को विदाई दी गयी. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने कहा कि डॉ एके लाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कई ऐसे काम किये गये हैं, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है. खासमहल में स्थित सदर अस्पताल को बेहतर बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है. वहीं डॉ मृत्युंजय धाउड़िया ने कहा कि डॉ एके लाल टीबी ऑफिसर रहते हुए कई काम किये. उन्होंने अपने कुछ साथियों को हमेशा के लिए याद रखने के उद्देश्य से कोरोना योद्धा पार्क का निर्माण कराया, जो पूरे झारखंड का पहला पार्क है. इस दौरान टीबी विभाग के कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे. इस दौरान टीबी विभाग के कई पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola