जमशेदपुर समेत देश के 15 ठिकानों पर ईडी का छापा, बैंक घोटाला मामले में हो रही है कार्रवाई

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

ईडी ने बैंक घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है. प्रवर्तन निदेशालय ने जमशेदपुर के आदित्यपुर समेत 15 ठिकानों पर छापा मारा है,

विज्ञापन

संजीव भारद्वाज, जमशेदपुर : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को 1392 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में जमशेदपुर के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ समेत 15 ठिकानों पर छापा मारा है. बैंक घोटाले में यह छापेमारी महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह, उनके परिवार और अन्य लोगों के खिलाफ की जा रही है. इस बैंक धोखाधड़ी की जांच का जिम्मा ईडी के साथ-साथ सीबीआई को भी सौंपा गया है. दरअसल विधायक रावदान सिंह और उनके परिवार से जुड़ी मेसर्स अलॉयड स्ट्रिप्स लिमिटेड नामक कंपनी के माध्यम से 1392 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था, जिसे कभी वापस नहीं लौटाया गया.

ईडी ने इन लोगों के खिलाफ दर्ज किया था केस दर्ज

बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में कंपनी और उसके प्रमोटर्स मोहिंदर अग्रवाल और गौरव अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था. बाद में ईडी ने इस मामले में अलग से प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए के तहत एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की थी.

हाइको इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ठिकानों पर पड़ा है छापा

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में चावला मोड़ के पास स्थित हाइको इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन ठिकानों पर ईडी द्वारा गुरुवार की सुबह से ही छापामारी की जा रही है. रांची नंबर की चार एसयूवी गाड़ियां सुबह के वक्त कंपनी में दाखिल हुई. ईडी के अधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिस बल भी था. ईडी के अधिकारी व पुलिसकर्मियों के कंपनी में प्रवेश के बाद मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया. कंपनी के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह पहले टाटा मोटर्स के पार्टस बनाती थी. बाद में पीवीसी पाइप व इन दिनों यूपीसी के क्षेत्र में बड़ा काम कर रही है. कंपनी के चार मालिक हैं. इस मामले में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है.

Also Read: Banna Gupta Gift: जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 40 योजनाओं का किया शिलान्यास, बोले-जारी रहेगा विकास कार्य

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola