Jamshedpur News : जिला पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्वक नया साल मनाने की अपील
Updated at : 01 Jan 2026 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : 31 दिसंबर को सड़क पर हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में डीएसपी और थाना प्रभारी की अगुवाई में पैदल फ्लैग मार्च किया गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
31 दिसंबर को सड़क पर हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्र में डीएसपी और थाना प्रभारी की अगुवाई में पैदल फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी ने लोगों को चेताया कि शांतिपूर्ण माहौल में सभी नये वर्ष के आगमन की तैयारी और जश्न मनायें. सड़क पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा.देर रात तक चली चेकिंग, कई पकड़ाये
बुधवार की देर रात तक पुलिस सड़क पर रही. इस दौरान पुलिस द्वारा रैश ड्राइविंग और ड्रंक एंड ड्राइव की जांच की गयी. ब्रेथ इनालाइजर के जरिये चालकों की जांच की गयी. पुलिस ने शहर में 32 जगहों पर चेकिंग की. जांच में पकड़े गये वाहनों को जब्त किया गया और वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




