Jamshedpur news. इवीएम वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 22 Mar 2025 5:59 PM

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक पहलुओं की जांच कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

विज्ञापन

Jamshedpur news.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा कीताडीह स्थित इवीएम वेयर हाउस का शनिवार को निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की. इवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने वहां रखे इवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया. साथ ही तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची को समर्पित करने का निर्देश निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों को दिया. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola