crpf yoga championship: योग प्रतियोगिता में ग्रुप केंद्र जमशेदपुर बना विजेता

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

ग्रुप केंद्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, जमशेदपुर परिसर में संजय कुमार (पुलिस उप महानिरीक्षक) के नेतृत्व में परिचालनिक बटालियन / ग्रुप केन्द्र स्तर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. ग्रुप केंद्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, जमशेदपुर परिसर में संजय कुमार (पुलिस उप महानिरीक्षक) के नेतृत्व में परिचालनिक बटालियन / ग्रुप केन्द्र स्तर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसें ग्रुप केंद्र जमशेदपुर की टीम विजेता बनी. 11 बटालियन की टीम उपविजेता रही. इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधीन परिचालनिक बटालियन/ग्रुप केन्द्र के कुल 11 टीमों के 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया. विजेता एवं उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि संजय कुमार (उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, के.रि.पु.बल) ने पुरस्कृत किया. मौके पर पंकज सिंह (कमांडेंट ग्रुप केन्द्र, के.रि.पु.बल, जमशेदपुर), नीरज कुमार (उप. कमांडेंट) व अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य जवान उपस्थित थे. मगन लाल शर्मा व घनश्याम कुमार त्रिपाठी ने रेफरी की भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola