ePaper

Jamshedpur News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मनाया 100वां स्थापना दिवस

Updated at : 01 Jan 2026 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मनाया 100वां स्थापना दिवस

Jamshedpur News : गोविंदपुर शाखा के पार्टी कार्यालय में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने स्थापना का 100वां वर्ष मनाया.

विज्ञापन

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनआंदोलन तेज करने की जरूरत : आरएस राय

Jamshedpur News :

गोविंदपुर शाखा के पार्टी कार्यालय में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने स्थापना का 100वां वर्ष मनाया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की स्थापना 1925 में हुई थी, 2025 में स्थापना का 100वां वर्ष पूरा किया. इस ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता आरएस राय ने पार्टी का झंडा फहराया. झंडोत्तोलन के बाद कम्युनिस्ट पार्टी के शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा सचिव श्रवण कुमार ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में देश के मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान और आम जनता के हक और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है.

आजादी की लड़ाई से लेकर सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और समानता की स्थापना तक पार्टी की भूमिका ऐतिहासिक रही है. बैंक, एलआईसी और माइंस का राष्ट्रीयकरण कम्युनिस्ट पार्टी के संघर्ष का परिणाम है. वहीं आरएस राय ने वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण और सामाजिक असमानता के खिलाफ जनआंदोलन को तेज करने की जरूरत पर जोर दिया. इस दौरान अंबुज कुमार ठाकुर, जिला सचिव सिंहभूम जिला परिषद कम्युनिस्ट पार्टी, वरिष्ठ सदस्य एस विश्वकर्मा, रामजीवन कामत, मणिकांत सिंह, अशोक लाल दास, चंपू कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola